बेरंग बाजार / 41 साल पूरे होने से 20 दिन पहले सेंसेक्स में एक दिन में 1941 अंकों की गिरावट, अब तक की 9 बड़ी गिरावटों में से 4 रिकॉर्ड पिछले 38 दिनों में बने

भारतीय शेयर बाजार अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। सोमवार को शेयर बाजार के इतिहास में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स एक दिन में रिकॉर्ड 1941 अंक गिरकर बंद हुआ। बीते शुक्रवार 6 मार्च को सेंसेक्स में 1459 अंकों तक की गिरावट दर्ज की गई थी। 1979 के बाद सेंसेक्स के इतिहास की 9 बड़ी गिरावटों में से चार बड़ी गिरावटें इसी 38 दिनों में हुई हैं। सेंसेक्स ने इन 38 दिनों में गिरावट का टॉप और तीसरे नंबर का रिकॉर्ड भी बनाया है। इसी 28 फरवरी को सेंसेक्स 1448 अंक तक गिर गया था। यह अब तक की तीसरी सबसे बड़ी गिरावट है। दूसरे सबसे बड़ी गिरावट 24 अगस्त 2015 को हुई थी। तब सेंसेक्स 1624 अंक गिरा था। सेंसेक्स का तकनीकी रूप से बर्थ-डे 1 अप्रैल को माना जाता है, क्योंकि इसी दिन 1979 को सेंसेक्स शुरू हुआ था।


1- 9 मार्च: 2020: सेंसेक्स 1941 अंक गिरकर बंद हुआ। यह अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। इसके पीछे की वजह सऊदी अरब और रूस के बीच शुरू हुआ ऑयल प्राइस वॉर और कोरोनावायरस है। 
2- 24 अगस्त 2015: सेंसेक्स में 1624 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी। यह सेंसेक्स के इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट थी। वैश्विक बाजारों के लुढ़कने और रुपए के कमजोर होने का कारण सेंसेक्स में यह गिरावट दर्ज की गई थी। इस दिन निवेशकों को करीब 7 लाख करोड़ रुपए की चपत लगी थी।
3- 28 फरवरी 2020: सेंसेक्स 1447.37 अंक लुढ़का था। यह गिरावट कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में आर्थिक सुस्ती की आशंका के कारण दर्ज की गई थी। इस दिन निवेशकों के करीब 6.4 लाख करोड़ रुपए डूब गए थे।
4- 21 जनवरी 2008: दुनियाभर में आर्थिक मंदी की आशंका के कारण सेंसेक्स में 1408.35 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी। इस पूरे साल में आर्थिक मोर्चे पर संकट का दौर रहा था। इसी साल अमेरिका का बैंकिंग, रियल एस्टेट संकट भी सामने आया था।
5- 1 फरवरी 2020 : आम बजट पेश होने के बाद भारतीय शेयर बाजारों में बिक्री का दौर शुरू हो गया था। इस कारण सेंसेक्स 987.96 अंक लुढ़क गया था। हालांकि, बाजार विशेषज्ञों ने आम बजट के बाद सेंसेक्स में उछाल की संभावना जताई थी, जो संभव नहीं हो पाया था।
6- 2 फरवरी 2018 : आम बजट में स्टॉक निवेश पर सख्त टैक्स की घोषणा के कारण घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट रही थी। इस दिन सेंसेक्स में 839 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी।
7- 11 फरवरी 2016 : इस दिन वैश्विक स्तर पर वित्तीय सेक्टर को लेकर भय की स्थिति बन गई थी। इस कारण भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए थे। सेंसेक्स में 807.07 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी।
8- 8 जुलाई 2019: नकदी संकट बढ़ने और ब्याज दरों में गिरावट के कारण इस दिन सेंसेक्स में 792.82 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी।
9- 16 अगस्त 2013: अमेरिका की ओर से आर्थिक तेजी को लेकर प्रोत्साहन नहीं दिखाए जाने और डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट के कारण इस दिन सेंसेक्स 769.41 अंक लुढ़ककर बंद हुआ था।



Popular posts
संकट के मददगार / सलमान खान ने फिल्म उद्योग के 25,000 श्रमिकों की मदद की, सभी के अकाउंट में ट्रांसफर किए 6000 रु.
लॉकडाउन / घर में खाली समय में बेकर बनीं कंगना रनोट, परिवार के लिए बेक किए कपकेक
इस वित्त वर्ष में पांच हजार करोड़ की खादी बिकेगी, तीन साल में 50 लाख को रोजगार मिलेगा : केवीआईसी चेयरमैन
शेयर बाजार के 3 सबसे खराब आंकड़े / सेंसेक्स की एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट, 1941 अंक लुढ़का, 2 महीने में 5672 अंक नीचे गिरा; निफ्टी भी 538 अंक नीचे